नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह फैसला बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किया गया, जो दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से ठीक पहले लिया गया है। वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी, जिसका बकाया अक्टूबर 2025 की सैलरी के साथ भुगतान किया जाएगा। इससे डीए दर मूल वेतन और पेंशन के 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी। वर्ष 2025 में यह डीए बढ़ोतरी का दूसरा मौका है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है, जो 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों पर आयोजित मीड...