नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में कैंसर के मामलों में वृद्धि हो रही है। चीन, अमेरिका के बाद भारत कैंसर रोगियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जीवनशैली में आए बदलावों के कारण गैर संचारी बीमारियों के प्रकोप में वृद्धि होती दिख रही है। सरकार कैंसर की उपचार सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के किफायती टीकाकरण उपाय सुनिश्चित कर रही है। राज्यसभा में गुरुवार को एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में दो करोड़ कैंसर रोगी होने का अनुमान है। जबकि भारत में करीब 15 लाख कैंसर रोगी हैं। यह संख्या अगले कुछ वर्षों में बढ़कर 20 लाख तक पहुंचने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.