रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के रामगढ़ ब्लॉक चौक स्थित लॉ मैरिटल हॉल में मंगलवार को रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो का नागरिक अभिनंदन और भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू जोशी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा ने किया। इस बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सह विधायक ममता देवी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत सिंह बेदी, सचिव रियाज अहमद, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकारिणी बैठक के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष...