गढ़वा, जुलाई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में लोकतंत्र की आत्मा को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संवैधानिक संस्थानों के प्रमुखों और उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार दिए जा रहे इस्तीफे इस बात के संकेत हैं कि देश एक अघोषित आपातकाल की स्थिति में प्रवेश कर चुका है। लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र संस्थानों की निष्पक्षता और स्वायत्तता से होती है। बीते कुछ वर्षों में जिस प्रकार से चुनाव आयोग, विश्वविद्यालय, सूचना आयोग, न्यायपालिका और अन्य संस्थानों से जुड़ी प्रमुख हस्तियां अपने पदों से अचानक त्यागपत्र दे रही हैं वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियों और दबावों के कारण स्वतंत्र कार्य ...