श्रावस्ती, मार्च 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सुशासन मेले के अंतिम दिन पुलिस लाइन में काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने कवियों को सम्मानित किया। कवियों ने हास्य व व्यंग तथा देशभक्ति गीतों से लोगों को सराबोर कर दिया। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने दीप जला कर किया। इसके बाद कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। काव्य पाठ में अजय मिश्र ने पढ़ा- देश मा लहराई अब तो योगी कय झंडा, मिसिरजी योगी कय काम बड़ा चंगा। सुरेश सैनिक ने पढ़ा- तीन रंग से वंदे मातरम लिख दी नभ की छाती पर, नजर नोच लें बुरी पड़े जो भारत मां की माटी पर। डा लोकेश त्रिपाठी ने पढ़ा- मुमकिन नहीं है जिंदगी में रोज जीतना, तो क्या हुआ जो जिंदगी में हार जाएंगे। ऋचा मिश्रा रोली ने पढ़ा- तुमसे है कितना प्यार बताया न...