पाकुड़, अक्टूबर 9 -- पाकुड़। प्रतिनिधि जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन से बुधवार को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद ने अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर तथा पाकुड़ विधायक निसात आलम ने हस्ताक्षर अभियान को गति देने का काम किया। कांग्रेस भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ के बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया गया। अभियान में सबसे पहले डॉ. सिरिवेला प्रसाद ने हस्ताक्षर किया। इसके बाद झारखंड प्रदेश सह प्रभारी शहजादा अनवर एवं विधायक निसात आलम ने हस्ताक्षर कर अभियान को आगे बढ़ाया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार दास, शाहीन परवेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.