घाटशिला, अगस्त 13 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जादूगोड़ा (सांसपुर) की ओर से ग्रुप केंद्र के आसपास के गांव में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई सेकेंड कमान अधिकारी नीरज कुमार ने की। डीआईजी रमेश कुमार के निर्देश में निकली पदयात्रा सांसपुर, बड़ापहाड़ व राखा कॉपर मुख्य सड़क पर निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में 100 से अधिक जवानों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसी तरह भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह व सत्या तिवारी के नेतृत्व ने राखा कॉपर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिसका उद्देश्य लोगों में देश के प्रति गर्व की भावना पैदा कर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर रम...