पटना, जुलाई 6 -- कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। रविवार को सदाकत आश्रम में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबू जगजीवन राम का बड़ा योगदान है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। वे देश के रक्षामंत्री थे जब पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। गरीब परिवार में जन्म लेकर बड़े संघर्ष का सामना किया और सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने की लड़ाई लड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों में विधान परिषद दल नेता मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, मोती लाल शर्मा, राजेश र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.