अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में मंगलवार को कवि डॉ. रवीन्द्र भ्रमर की स्मृति में 'शिखर' साहित्यिक संस्था की ओर से थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल एवं अंकुर पब्लिक स्कूल के सौजन्य से कृष्णांजलि नाट्यशाला में राष्ट्रीय एकता कवि सम्मेलन का आयोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल की ओर से इंजी.राम कुमार शर्मा, अजय शर्मा, अंकुर पब्लिक स्कूल से अंकुर शर्मा, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. अजय वर्धन आर्चाय, योगेश अग्रवाल, नवीन बंसल, प्रीति वार्ष्णेय एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। ओजस्वी कवि एवं कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. हरीश बेताब एवं प्रसिद्ध हास्य कवि पदम् अलबेला के संचालन में हुए कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि पदम् अलबेला की इस रचना ने वाहवाही लूटी..... कौन दिशा में चला लेके तू सिपहि...