अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया शामिल हुईं। जिपं अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और कहा कि महिलाएं ही घरों में रोजमर्रा की वस्तुओं का उपयोग करती हैं, इसलिए उन्हें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हमारा देश सोने की चिड़िया हुआ करता था और अब हमें इसे सोने का शेर बनाने के लिए काम करना होगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुरादाबाद से आईं प्रिया अग्रवाल ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को जगाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि लिज्जत पापड़ बनाने वाली एक नारी ने ...