कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनुपर (कौशाम्बी), संवाददाता प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। राहुल-अखिलेश का दूसरा नाम ही धोखा है। विपक्ष के नेताओं ने बजट को ठीक तरीके से पढ़ा और समझा होता तो वह पीएम के साथ वित्त मंत्री का भी दिल्ली जाकर स्वागत करते। क्योंकि, यह बजट विकसित भारत के संकल्प को दोहरा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर केंद्रीय बजट की खूबियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाले पीएम मोदी देश की 140 करोड़ जनता के हितों से समझौता नहीं कर सकते। केंद्र की नीतियों का ही परिणाम है कि दुनिया भर के निवेशक अब भारत आना चाहते हैं। बड़ी बात है कि उनका पसंदीदा राज्य उत्तर प्रदेश है। जबकि,...