अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रेलवे रोड स्थित ज़िला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व विधायक विवेक बंसल, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह व शहर अध्यक्ष नवेद खान ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ये बड़ा दुखद है कि आज देश के राजनैतिक माहौल में बापू की प्रासंगिकता को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। देश को धार्मिक व वर्गों के आधार पर बांटने का कार्य किया जा रहा है, यदि आज बापू जीवित होते तो काफ़ी व्यथित होते I वर्तमान समय के राजनैतिक एवं सामाजिक वातावरण के लिये ज़िम्मेदार लोगों को ये जान लेना चाहिये कि बापू की प्रासंगिकता कभी ख़त्म नहीं हो सकती। आज देश का युवा वर्ग कुछ भटक र...