लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम हाल में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के बड़े कॉलेज में शुमार (नैक एग्रीगेरेटेड) बलदेव साहू कॉलेज लोहरदगा के तत्वावधान में विकसित भारत-2047 विषयक पर राष्ट्रीय सेमिनार सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय इस सेमिनार में महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और झारखंड समेत चार राज्यों के प्रतिभागियों ने 105 शोध पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य स्थिति प्राचार्य-सह-सेमिनार संरक्षक डॉ शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने में जनजातीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की विकास गति के बराबर झारखंड को लाने की आवश्यकता है। हम राष्ट्र निर्माण में आदिवासी भाइयों और बहनों के योगदान को गर्व की भावना के साथ लेना होगा। हमारी आजादी के 78 वें वर्ष में, अगर ...