चम्पावत, नवम्बर 13 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मातृ सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता दर्जाधारी शांति मेहरा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं का अहम रोल है। टनकपुर पालिका सभागार में गुरुवार को महिला मोर्चा ने मातृ सम्मेलन किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की राह पर ले जा रहे हैं। जबकि सीएम धामी प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से विकसित भारत बनाने की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग देने की अपील की। सम्मेलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, सरोज चंद, गीता चंद, पूनम अग्रवाल, तुलसी कुंवर ने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, जिला महामंत्री रेखा देवी, बबीता गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, रीता कलखुड़िया, हं...