मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। गुजरात के सोमनाथ से 13 अगस्त 2024 को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प के साथ पैदल यात्रा पर निकली साध्वी सुमन दीदी गुरुवार को मुंगेर पहुंची। मुंगेर जिलान्तर्गत हेमजापुर आगमन पर सनातन प्रेमियों ने साध्वी सुमनपुरी दीदी का भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और सनातन प्रेमियों ने फूल-माला के साथ हर हर महादेव के जयघोष के साथ साध्वी सुमन दीदी का अभिनंदन किया। स्वागत के पश्चात साध्वी सुमन दीदी ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और जीवन मूल्यों को करीब से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। वह अब तक 2500 किलोमीटर पैदल यात्रा कर 8 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुकी है। उन्होंने ने बताया कि यह यात्रा मेरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की आध्यात्मिक चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.