नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुनियादी ढांचे को लेकर एक विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसमें देश के हर कोने को जोड़ने के लिए 36 ग्रीन एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकार का दावा है कि प्रमुख महानगरों के बीच हाई-स्पीड रोड कनेक्टिविटी से यात्रा समय में 40 से 50 प्रतिशत तक की बचत होगी, जबकि लॉजिस्टिक लागत में करीब 9 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये एक्सप्रेस-वे उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को आपस में जोड़ेंगे। मुख्य फोकस दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु-चेन्नई और रायपुर-विशाखापत्तनम जैसे आर्थिक गलियारों पर रहेगा। एनएचएआई के अनुसार, 36 में से 22 एक्सप्रेस-वे वित्...