रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की विकास यात्रा, ऐतिहासिक गौरव और आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया झारखंड की ओर देख रहे हैं। हमारा प्रदेश आज देश के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती को नमन करते हुए की और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबा साहेब अंबेडकर, भगत सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, बुधु भगत, नीलाम्बर-पीताम्बर, पांडेय गण...