दिल्ली, दिसम्बर 5 -- मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 1990 में महज 37 वर्ष की उम्र में मिजोरम के राज्यपाल बने और उस समय देश के सबसे युवा राज्यपाल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल 73 वर्ष के थे। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने एक बयान में बताया कि सीने में दर्द के बाद स्वराज कौशल की बेटी और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं ने 10 तालकटोरा रोड स्थित बांसुरी के आवास पर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कौशल का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ल...