मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- मुरादाबाद। सर्किट हाउस के पीछे बनाए जा रहे वार मेमोरियल का कार्य अब अंतिम चरण में है। दिल्ली रोड से वार मेमोरियल तक बनाया जा रहा यूपी का इकलौता शौर्य पथ शूरवीरों और परमवीर चक्र विजेताओं की प्रतिमाओं से अलंकृत होने लगा है। पूरा इलाका लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरता हुआ नजर आने लगा है। प्रतिमाओं के नीचे शूरवीरों का संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है। जिससे युवा पीढ़ी देश के जाबांजों के त्याग और समर्पण से परिचित हो सके। प्रतिमाओं के आसपास आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। रात के समय में तो शौर्य पथ का नजारा ही एकदम बदला हुआ नजर आएगा। वार मेमोरियल में घुसते ही सौ फिट का तिरंगा आसमान पर लहराता हुआ नजर आ रहा है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि इसी माह शौर्य पथ का निर्माण फाइनल हो जाएगा। अगले माह प्रधान मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.