नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- मुंबई, प्रियंका गवांडे। भारत की शीर्ष लॉ फर्में अब पार्टनर और सीनियर पार्टनर पदों पर महिलाओं को ज्यादा नियुक्त एवं पदोन्नत कर रही हैं। इसका मकसद केवल शीर्ष स्तर पर समान अवसर सुनिश्चित करना ही नहीं है, बल्कि क्लाइंटों के साथ लंबे समय तक मजबूत और सहयोगी रिश्ते बनाने के लिए बेहतर नेतृत्व सुनिश्चित करना भी है। पार्टनर वकील फर्म के प्रमुख होते हैं। वे बाकी वकीलों का प्रबंधन करते हैं, महत्वपूर्ण क्लाइंटों का ध्यान रखते हैं, नए केस या कार्य लाते हैं और फर्म की रणनीति और वित्त का प्रबंधन करते हैं। पिछले पांच साल में कई फर्मों ने नए पार्टनर पदों पर करीब आधी नियुक्तियां महिलाओं को दी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह लॉ फर्मों की कार्य संस्कृति में एक सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। डीएमडी एडवोकेट्स की संस्थापक फरेशते सेठना ने क...