रांची, जुलाई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में 3 और 4 अगस्त को हिमालयन कॉन्क्लेव 2025 आयोजित होने जा रहा है, जहां 25 से अधिक पर्वतारोही अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करेंगे। इसमें वो लोग भी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अपने साहस के दम पर एवरेस्ट पर भी फतह हासिल की और अपने इरादे से उसे भी बौना कर दिया। डोरंडा के शौर्य सभागार में कार्यक्रम होगा। 3 अगस्त को शाम 4 बजे से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें पर्वतारोहण और जलवायु परिवर्तन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। 4 अगस्त को सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक कॉन्क्लेव में प्रेरणादायक सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन आइडिएट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन और झारखंड वन विभाग कर रहा है। झोंगजीन आंगमो भी होंगी शामिल आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.