जौनपुर, जनवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 196 वीं जयंती मनाई गई। माली सैनी समाज एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। लोगों ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का देश के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने समाज और देश के बहुमुखी विकास की आधारशिला रखी। उन्होंने समाज को शिक्षित करके महिलाओं को सम्मान और अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.