बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू राजगीर आयुध निर्माणी के आयुध क्लब में हो रहा आयोजन फोटो : मजदूर-राजगीर आयुध निर्माणी में बुधवार को प्रतिरक्षा मजदूर संघ की बैठक में शामिल लोग। राजगीर, निज संवाददाता। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय चिंतन शिविर सह बैठक बुधवार को आयुध निर्माणी के आयुध क्लब में शुरू हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों से संघ के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। विधायक कौशल किशोर, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मारुती पवार, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, महासचिव रविन्द्र मिश्र, अखिल भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह व जेसीएम थ्री साधु सिंह यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों की सबसे बड़ी भूमिका है। जो भी समस्...