जमशेदपुर, फरवरी 23 -- इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को बिष्टूपुर स्थित एसएनटीआई ऑडिटोरियम में सतत भविष्य के लिए इको इनोवेशन विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो (डॉ.) गौतम सूत्रधर तथा सत्र अध्यक्ष एवं चीफ लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील एवं अध्यक्ष, आईई (आई), जमशेदपुर चैप्टर विनीत कुमार साह और आईई (आई), जमशेदपुर के सचिव डॉ. सीरम माधुरी ने किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत के बाद स्वागत भाषण विनीत कुमार साह द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण, उच्च कार्बन उत्सर्जन, पर्यावरणीय क्षरण तथा अव्यवस्थित विकास जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान परिदृश्य में प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण अब व्यवहार्य नहीं है त...