बरेली, मई 8 -- देश में बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों पर विपरीत असर होता है। विकास कार्य रुक जाते हैं। देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। विकास में लगने वाली रकम चुनाव में खर्च होती है। पूरा प्रशासनिक तंत्र चुनाव में व्यस्त हो जाता है। देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी है। यह कहना है भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत का। बुधवार को प्रियंका रावत महिला समागम के कार्यक्रम के शामिल होने बरेली आईं। बदायूं रोड के एक बारात घर में आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम में महामंत्री प्रियंका रावत ने वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे गिनाए। कहा, देश में एक साथ चुनाव होने से विकास की गति मिलेगी। आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। चुनाव खर्च में भारी कमी आएगी। सरकारी मशीनरी की व्यस्यता बहुत कम हो जाएगी। वन नेशन वन इलेक्शन से देश में सुशासन को बढावा मि...