रांची, सितम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), रांची की ओर से बुधवार को डीपीएस रांची में 'सेवा पर्व समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के 15 स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण की सरकार की परिकल्पना साझा की, जो भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष होगा। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास का दारोमदार युवाओं के कंधों पर ही है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपील भी की। विधायक सीपी सिंह ने छात्रों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करने की प्रेरणा दी। पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री महावीर नायक ने छात्रों को कला के प्...