हजारीबाग, जनवरी 27 -- हजारीबाग।झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के परेड मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार सिन्हा कहा कि देश के लोगों से ही लोकतंत्र बनता है और हम सभी नागरिक केवल गणतंत्र के निर्माता ही नही बल्कि इसके आधार स्तम्भ भी हैं। देश का हर नागरिक हमारे लोकतंत्र को शक्ति देता है, और हरेक पुलिस का कर्त्तव्य अपने देश एवं राज्य को सुरक्षित रखना है। 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ, जिसके द्वारा सभी नागरिकों के बीच बराबरी का आदर्श स्थापित किया गया, जो हमारी स्वतंत्रता को पूर्णता प्रदान करता है। बंधुता एवं भाईचारे का आदर्श हमारे लोकतंत्र के निर्माण के सामूहिक प्रयासों और हमारे सपनों के भारत को सार्थक बनाता है। हमारे ...