नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- -2047 तक विकसित राष्ट्र के लिए जरूरी है चुनाव सुधार, समय और संसाधनों की होगी बचत: प्रो. योगेश सिंह नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सुधार की प्रक्रिया निरंतर होती है और देश की व्यवस्थाओं को समय अनुसार अनुकूलन के लिए सुधार होते रहते हैं। उसी प्रकार एक राष्ट्र, एक चुनाव भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है और यह भारत के लोकतंत्र के लिए हितकारी साबित होगा। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म द्वारा स्वामी विवेकानंद स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में कही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव प्रक्रिया से देश को नेतृत्व को नए चेहरे मिलेंगे। उन्होंने बार बार चुनाव कराने की प्रक्रिया को देश के विकास के लिए स्पीड ब्रेकर बताया।...