रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। रांची महानगर के 20 प्रखंडों में से छह प्रखंडों में इस अभियान को चलाया गया। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ वोट चोरी उजागर किया है। अब जरूरत है कि इन तथ्यों को हम जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है। चुनाव आयोग भी सरकार की कठपुतली बन गया है। लगातार अनैतिक तरीकों से वोट चोरी की जा रही है, इसे रोकना, देश बचाना जरूरी है। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी ह...