कटिहार, दिसम्बर 4 -- कटिहार। विधि संवाददाता देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस के अवसर पर डॉ प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्श की अनुसरण करने की संकल्प लिया। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा ने अधिवक्ता दिवस के अवसर पर संघ के राजेंद्र प्रशाल में कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ संघ के अधिवक्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। मौके पर सचिव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बतौर अधिवक्ता कोलकाता उच्च न्यायालय के बाद पटना उच्च न्यायालय में कार्य कर आम लोगों को कानूनी राहत के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी उन्होंने देश हित के लिए काम किया। देश के राष्ट्रपति के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण आदर्श पेश ...