रिषिकेष, मई 27 -- देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हें याद किया। कांग्रेस भवन में नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दमदार और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने जीवन काल में जो भी कार्य किया, उसमें उत्कृष्टता हासिल की और अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए। उनके नेतृत्व में, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएआरसी, इसरो और डीआरडीओ आदि सहित उच्च शिक्षा के कई संस्थान स्थापित किए गए। जो भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द जैन ए...