धनबाद, मई 9 -- झरिया। झरिया में एक युवक को अपने ही देश के जवानों का शौर्य व गुणगान करना महंगा पड़ गया। कुछ युवकों ने बनियाहीर निवासी सूरज साव को एक कार में बैठका कर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित सूरज साव ने झरिया थाना में चौथाई कुल्ही के कई युवकों को खिलाफ मारपीट, छिनतई एवं किडनैपिंग की लिखित शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चार नंबर में चाय पी रहा था। प्रधानमंत्री मोदी एवं भारतीय सेना का गुणगान कर रहे थे। तभी कुछ युवक आए और गाली गलौज करने लगे। उसके बाद एक सादे रंग कार में बैठाकर मुझे दूसरे जगह ले गए। कई आपत्तिजनक नारे लगवाए। उसके बाद बुरी तरह से मारपीट कर उसे मोबाइल छीन लिया। उसके बाद मारकर सड़क किनारे छोड़ कर चला गए। किसी तरह जब होश आया और घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। उसके बाद झरिया थाना में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.