रांची, जनवरी 29 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो-2026 का गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्धाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संसाधनों से अत्यन्त समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झारखंड में पाया जाता है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यह पावन धरती सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र को विभिन्न क्षेत्रों में नई दिशा प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश 'आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत' के सं...