नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत में कई चमत्कारिक शिव मंदिर मौजूद है, जहां दर्शन मात्र से कई तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भगवान शिव के चमत्कारिक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शिवलिंग दिन में 3 बार रंग बदलता है। जी हां, यह सुनकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी। चलिए जानते हैं कि यह चमत्कारिक मंदिर कहां है और इसके पीछे के रहस्य को भी जानने की कोशिश करते हैं। अचलेश्वर महादेव मंदिरभगवान शिव के इस अनोखे मंदिर का नाम अचलेश्वर महादेव मंदिर है। यह मंदिर राजस्थान के धौलपुर में जिला मुख्यालय पर चंबल नदी के बीहड़ों में स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर काफी प्राचीन है। दूर दराज से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दिनभर में 3 बार रंग बदलता है। यह शिवलिंग सुबह के समय लाल,...