नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहारों में दिवाली को गिना जाता है। पूरे 5 दिनों तक चलने वाला ये त्योहार धन त्रयोदशी के साथ शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। लेकिन भारत के हर हिस्से में दिवाली की रात लक्ष्मी जी के पूजने की परंपरा नही हैं। बल्कि काफी सारे स्टेट में दिवाली की रात अनोखी और अलग परंपरा निभाई जाती हैं। जाने देश के अलग हिस्सों में दिवाली की रात मनाई जाने वाली अनोखी परंपराएं।बिहार में हुक्का पाती बिहार के कुछ हिस्सों में दिवाली की रात अनोखी परंपरा को निभाया जाता है। जिसे हुक्का-पाती बोलते हैं। इस रस्म में सन के पौधे की सूखी लकड़ी को रस्सी से बांधकर मशाल का आकार दिया जाता है और जलाया जाता है। जिसे हुक्का पाती कहती हैं। इसके साथ ही घर से दरिद्र को दूर भगाने का नारा लगाया जाता है।पश्चिम बंगाल की दिवाली पश्चिम बंगाल में ...