कटिहार, जून 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता विकसित भारत का अमृत काल,सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कटिहार जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट एवं भागलपुर की पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने सम्बोधित किया। भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृतकाल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा जबकि आज की सोच है यह काम अवश्य होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार देश की राजन...