नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- प्रभात कुमार, नई दिल्ली। देशभर की कुल महिला सांसदों और विधायकों में से 28 फीसदी आपराधिक छवि वाली हैं। इसका खुलासा, भारत निर्वाचन आयोग में महिला सांसदों और विधायकों द्वारा पेश हलफनामों के विश्लेषण से हुआ है। हालांकि राजनीति में शिक्षित और समृद्ध महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। वहीं महिला सांसदों व विधायकों की औसत संपत्ति 20 करोड़ से अधिक है। भारतीय चुनाव और राजनीति पर निगरानी रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में चुनाव के वक्त दाखिल देशभर के कुल 513 महिला सांसदों/ विधायकों में से 512 के हलफनामों का विश्लेषण करके एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 143 यानी 28 फीसदी महिला सांसदों /विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं, इनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.