कोडरमा, मई 17 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा में शुक्रवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता से पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इससे यह साफ हो गया है कि देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की सैन्य शक्ति और कूटनीतिक दक्षता का प्रतीक बन चुका यह ऑपरेशन न केवल रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने समूचे देश को एकता और आत्मविश्वास का नया संबल भी प्रदान किया। इसी गर्व और उत्साह को साझा करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.