कन्नौज, मई 10 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के धिंगपुर गांव में 51 कुंडीय गमादेवी शतचंडी महायज्ञ श्री महंत सोमवारपुरी नागा संन्यासी की देखरेख में चल रहा है। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। कथावाचक अरुणेश मिश्रा, मुख्य यज्ञाचार्य वेद नारायण पांडेय, नागा संन्यासी महंत सोमवारपुरी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में आया है कि ...प्रातः महामुनि शरण रघुराई, निर्भय यज्ञ करो तुम जाई, यज्ञ करन लगे मुनिझारी आप रहे मख रखवारी। यहां पर वही यज्ञ हो रहा है। यह यज्ञ देश और समाज में सुख, शांति और देश की रक्षा के लिए हो रहा है। यह यज्ञ हमारे हर बंधु की रक्षा करेगा, हमारे प्रांत की रक्षा करेगा। साथ ही हमारे देश की सीमा पर जो युवा साथी जवान देश के लिए लड़ रहे हैं, हम उनके सुख शांति ...