रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग और मूल्य शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से देश की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यक्रम- भारत महोत्सव, का आगाज शनिवार को हुआ। इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृति विरासत को चार भागों- पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में विभाजित कर हर क्षेत्र की संस्कृति, कला, संगीत, वास्तु और स्थापत्य कला को खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ रोहित पांडेय और डॉ मृणाल पाठक ने भारत महोत्सव का विवरण प्रस्तुत कर की। उन्होंने भारत के विभिन्न भागों की सुंदरता और संस्कृति के बारे में बताया। छात्र मामलों के डीन डॉ भास्कर कर्ण और डॉ संजय कुमार ने भारत के गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत प...