कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला पंचायत मंझनपुर स्थित रत्नावली सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश अपनी प्राचीन संस्कृतिक विरासत, ज्ञान्-विज्ञान व आध्यात्म की बदौलत विश्व गुरु था। मुगलकाल और अंग्रेजी शासन के दौरान इसमें गिरावट आई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने पुराने गौरव एवं वैभव को पुन: प्राप्त कर समृद्ध बन रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन में भारतीय संस्कृति, घरेलू उद्योग और यहां की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में देश सांस्कृतिक रूप से तथा ज्ञान-विज्ञ...