बेगुसराय, फरवरी 24 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। देश के किसानों को आगे ले जाने के लिए सभी को किसान हित की बात करनी चाहिए। किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करते रहना होगा। यह बात चेरियाबरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो ने किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम सह मेला के उद्घाटन के मौके पर सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया तथा अपने अंदर छिपी हुई गुणों को एक दूसरे के साथ साझा किया। केंद्र प्रधान डॉ. राम पाल ने जिले के कई प्रगतिशील किसानों का उदाहरण दिया जिनके द्वारा खेती कार्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है, अन्य किसानों को उनकी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। केंद्र द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.