देहरादून, नवम्बर 14 -- बिहार में भाजपा की जीत पर बोले पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाजपा की बिहार में प्रचंड जीत पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि अब देश की राजनीति से कांग्रेस पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। न ही उसके नेता गंभीर हैं। कांग्रेस में मौजूद इन्हीं खामियों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की थी। कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई भी करिश्माई नेतृत्व नहीं है। उत्तराखंड में भी 2027 में यही होने वाला है। यहां भी कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव का कोई असर नहीं होने वाला है। कांग्रेस यहां भी 2022 के मुकाबले और बुरी तरह हारेगी। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत जोड़ी के आगे विपक्ष धराशाही होगा...