कुशीनगर, मई 25 -- कुशीनगर। भाजपा के गड़हिया स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रविवार को आयोजित होने वाले राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम के लिए आवश्यक जिम्मेदारी दी गई तथा अहिल्याबाई की सोच को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा देश की विभूतियों की जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी निमित यह कार्यक्रम हो रहा है, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय होंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि देश के महान लोगों की जन्मशताब्दी मनाकर उनकी सोच व विचारधारा से आम जनता को जोड़ना पार्टी की नीति है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, पशुपतिनाथ जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.