नई दिल्ली, जनवरी 5 -- होंडा जनवरी, 2026 के दौरान अपने सभी मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की नंबर-1 कार डिजायर को टक्कर देने वाली होंडा अमेज पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान होंडा अमेज (Honda Amaze) पर अधिकतम 65,000 रुपये तक की बचत कर सकत हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं होंडा अमेज के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन के तौर पर अमेज में आगे की हनीकॉम्ब पैटर्न वाली बड़ी ग्रिल है जिसके दोनों ओर इंटीग्रेटेड DRLs के साथ स्लीकर LED हेडलैम्प हैं। ग्रिल के ऊपर एक कनेक्टेड क्रोम स्ट्रिप और एक अपग्रेडेड क्लैमशेल बोनट एक प्रीमियम टच देते...