नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में हुई SUV सेगमेंट की बिक्री में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। भले ही कंपनी की कोई भी SUV टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई, इसके बावजूद भी मारुति की चार SUV ने ओवरऑल टॉप-10 सेल्स लिस्ट में एंट्री की। खास बात यह रही कि यह प्रदर्शन किसी एक मॉडल की बंपर ग्रोथ से नहीं, बल्कि सभी गाड़ियों की स्थिर और लगातार बिक्री के दम पर आया। जहां टाटा नेक्सन और पंच बिक्री में आगे रहीं। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने 15,058 यूनिट्स के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। यह आंकड़ा नवंबर, 2024 की 14,882 यूनिट्स से थोड़ा ज्यादा है।छठे नंबर पर रही ब्रेजा बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। हालांकि, ब्रेजा की बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि नवंबर, 2025 में ब्रेजा की 13,947 यूनिट्स बि...