देवरिया, अगस्त 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को सदर विधानसभा के गौरी बाजार नगर पंचायत के डाक बंगले से होते हुए चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज से होते हुए रामपुर चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी रहे। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। वाहनों व पैदल चलकर लोग यात्रा का हिस्सा बने और यात्रा को लेकर उत्साह रहा। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हम सब का स्वाभिमान हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव आसमान में लहराता रहे। उन्होंने सभी भारतीयों से घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। अभियान के इसी क्रम में विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.