बलरामपुर, सितम्बर 13 -- बलरामपुर संवाददाता। सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड तुलसीपुर की वार्षिक साधारण सभा गन्ना संरक्षण सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन शनिवार को स्थानीय रिसोर्ट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरमैन नीलम सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल रहे। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान गन्ने की खेती प्रमुख रूप से करते हैं। सीएम योगी किसानों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। किसान नई नई तकनीक से कम लागत में अधिक फसल की पैदावार कर सकते हैं। किसानों को तकनीक के बारे में जागरूक होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.