नई दिल्ली, अगस्त 28 -- देश में मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे टॉप पर है। हाल ही में सामने आए एक सर्वे के नतीजों में यह बात सामने आई है। इंडिया टुडे और C-Voter द्वारा किए गए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में और भी कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक देश में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर भी लोगों की राय सामने आई है। सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। वहीं इस सूची में दूसरा नाम भाजपा की धुर विरोधी पार्टी के मुख्यमंत्री का है। 13 प्रतिशत लोगों ने TMC की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.