बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता उत्तर प्रदेश दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए। गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव होगा, जब हम सब लोग स्वस्थ्य होंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का फीता काटकर शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि गांव को विकसित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। बुंदेलखंड में वर्षा के समय पानी को स्टोर करने की जरूरत है। 1947 में हमारी आबादी लगभग 34 करोड़ थी, लेकिन वर्तमान में 140 करोड़ है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ्य रहना होगा। अधिकारियों से कहा कि जुलाई में इस...